{"_id":"629cedc113b8e811544e787f","slug":"those-who-do-not-apply-the-second-dose-of-anti-coronavirus-will-be-searched-by-running-a-campaign-baraut-news-mrt5915751113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर खोजे जाएंगे कोरोनारोधी दूसरी डोज न लगवाने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर खोजे जाएंगे कोरोनारोधी दूसरी डोज न लगवाने वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 84 हजार पात्रों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज जिले में लक्ष्य के सापेक्ष अब तक
- स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कर टीकाकरण से वंचित पात्रों की करेगी तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोनारोधी टीकाकरण से वंचित लोगों का स्वास्थ्य विभाग की ओर से सत्यापन कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे करेगी और वंचित लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। बता दें कि जिले में लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 84 हजार लाभार्थियों को कोरोना की दूसरी डोज लगनी बाकी है।
जिले में 18 वर्ष के अधिक आयु वर्ग के 10,89,061 पात्रों ने पहला कोरोनारोधी टीका लगवाया है, जबकि अब तक 10,05,084 पात्रों को ही दूसरी डोज लग पाई है। 83,977 पात्र दूसरी डोज से वंचित है। इन लोगों का टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सत्यापन कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर दूसरी डोज से वंचित पात्रों का सर्वे करेगी और उनका टीकाकरण करेंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह ने बताया कि छह जून से पात्रों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जाएगा।
जिले में टीकाकरण की स्थिति
ब्लॉक पहली डोज दूसरी डोज
बागपत 209016 195126
बड़ौत 256164 218330
बिनौली 202995 211899
छपरौली 128425 119595
खेकड़ा 145706 130387
पिलाना 146755 129743
कुल 1089061 1005084