कुत्ते की तेरहवीं: विधि-विधान से दफनाया, आत्मा की शांति के लिए कराया हवन, फिर रिश्तेदारों को खिलाया भोज
Baghpat News : बागपत में एक कुत्ते की मौत के बाद उसे विधि-विधान से दफनाया गया। इसके बाद परिवार ने उसकी आत्मा की शांति के लिए हवन कराया। यही नहीं इस दौरान पड़ोसी और रिश्तेदारों को भोज भी खिलाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में शाहमल एन्क्लेव कॉलोनी में एक पालतू कुत्ते की मृत्यु के बाद उसे धार्मिक विधि-विधान से दफनाया गया। उसके बाद कुत्ते की आत्मा की शांति के लिए हवन के उपरांत तेरहवीं का भोज खिलाया गया।
शाहमल एनक्लेव कॉलोनी के रहने वाले राजीव बालियान के परिवार का 13 साल से हिस्सा रहे बुजो (कुत्ते) की मौत के बाद परिजनों ने उसकी आत्मा शांति के लिए वह सब कुछ किया जो किसी व्यक्ति की मौत के बाद किया जाता है। बुजो की मौत के बाद उसे दफनाते हुए परिवार के सदस्यों के आंसू नहीं रुक रहे थे।
वहीं, पांच दिन के बाद शुक्रवार को त्रयोदशी संस्कार किया गया। दोपहर बाद उसकी की आत्मा की शांति के लिए हवन कराया गया। हवन में बुजो की तस्वीर याद के रूप में रखी थी। हवन में परिवार, रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग शामिल हुए। प्रसाद में हलवा बादाम, मेवा डालकर तैयार किया गया था।
यह भी पढ़ें: मानवता शर्मसार: CHC में तड़पती रही दुष्कर्म पीड़िता, नहीं पसीजा अफसरों का दिल, खुले में मृत बच्चे को दिया जन्म
बताया गया कि तेरहवीं के भोज में सबसे पहले 13 ब्राह्मणों को भोज कराया गया। जिसके बाद उन्हें जग, सुंदर कांड की पुस्तक, बिस्कुट, नमकीन और पापे के साथ धन दान किया। सामूहिक भोज में पूरी कॉलोनी के लोगों के अलावा दूसरी जगह से आये काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस तरह बुजो को विदाई दी गई।
यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें