{"_id":"603152208ebc3ee921060436","slug":"third-phase-vaccine-will-be-given-on-voluntary-basis-baghpat-news-mrt526229723","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वेच्छा के आधार पर लगेगा तीसरे चरण का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वेच्छा के आधार पर लगेगा तीसरे चरण का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आईडी दिखाने पर केंद्र पर ही किया जाएगा रजिस्टे्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मार्च माह में जिले में तीसरे चरण का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 50 वर्ष अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण होगा। लोग स्वेच्छा के आधार पर केंद्र पर पहुंचकर अपना टीकाकरण करा सकेंगे। केंद्र पर पहुंचने पर एएनएम लाभार्थी की आईडी के आधार पर उनका पंजीकरण कर वैक्सीन लगेगी। शासन ने स्वास्थ्य विभाग को आबादी के आधार पर 15 फीसदी लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मार्च माह में 50 वर्ष से अधिक के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। लाभार्थी अपनी इच्छा के अनुसार केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण करा सकेंगे। टीकाकरण कराने के लिए आवेदक को केंद्र पर तैनात एएनएम को अपनी आईडी (पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी) दिखानी होगी। केंद्र पर ही लाभार्थी का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा। शासन ने स्वास्थ्य विभाग को आबादी के आधार पर 15 फीसदी लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि मार्च माह में तीसरे चरण का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 50 वर्ष पूरी कर चुके लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
22 को स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा दूसरा टीका
बागपत। सीएमओ आरके टंडन ने बताया कि 22 मार्च को स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा टीका लगाया जाएगा। विभाग की ओर से कर्मियों के टीकाकरण के लिए केंद्र निर्धारण व लाभार्थियों की सूची तैयार कराई जा रही है।