{"_id":"5973a47d4f1c1bd5288b47c1","slug":"third-day-also-descended-devotees-full-to-jalabhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाभिषेक के लिए तीसरे दिन भी पुरा में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाभिषेक के लिए तीसरे दिन भी पुरा में उमड़े भक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुरा गांव के परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ मेले के तीसरे दिन स्थानीय श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुबह कांवड़िया भी पहुंचे। कांवड़ मार्ग से लेकर गर्भगृह तक पुलिस का सख्त पहरा रहा।
शनिवार को श्रावणी माह के कांवड़ मेले के तीसरे दिन सुबह 10 बजे से पहले चतुर्दशी के शुभ मुुहूर्त में जलाभिषेक के लिए स्थानीय श्रद्धालु पहुंचे। परशु रामेश्वर मंदिर के आसपास बसे गांवों के लोगों ने जलाभिषेक किया। अमीनगर सराय, हिसावदा, पुरा, हरिया खेड़ा, बालैनी, पूठड़ समेत अन्य गांवों के श्रद्धालुओं ने पूजा कर मन्नतें मांगी।
दिनभर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। मेला मजिस्ट्रेट/ एसडीएम विवेक कुमार यादव, तहसीलदार राज बहादुर सिंह ने कांवड़ मार्ग और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। एएसपी अजय कुमार सिंह ने बताया पुलिस तैनात है, श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में चतुर्दशी के शुभ मुहूर्त के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ। यहां रातभर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष को जलाभिषेक किया। शुक्रवार की रात में आईजी रामकुमार ने मेेले की व्यवस्था देखी और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि कांवड़ियों को दिक्कत न हो।
जलाभिषेक के बाद पुरा मंदिर से कांवड़िए गंतव्य के लिए रवाना हुए। पुरा गांव से मुख्य मार्गों तक जाने वाले रास्तों पर जाम लग गया। अमीनगर सराय रोड पर पुलिस को मशक्कत कर जाम खुलवाना पड़ा।