फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thieves targeted five houses in Barka

बड़का में पांच घरों को चोरों ने बनाया निशाना

Thu, 16 Dec 2021 07:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Thieves targeted five houses in Barka
बड़ौत के बड़का गांव में चोरी के बाद जानकारी लेता पुलिसकर्मी। - फोटो : BARAUT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। बड़का गांव में बुधवार देर रात चोरों ने पांच घरों से लाखों का सामान चुरा लिया। ग्रामीणों को बृहस्पतिवार सुबह इसकी जानकारी हुई तो रोष उत्पन्न हो गया। उन्होंने बैठक करके घटनाओं के खुलासे की मांग की। कहा कि गांव में आए दिन चोरी हो रही है।

बड़का गांव में चोरों ने बुधवार रात पांच घर खंगाले। इनमें दौलतराम के घर से गैस सिलिंडर, दो मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान के साथ दस हजार चोरी की। चोरों ने इंदर के मकान से भी गैस सिलिंडर व मोबाइल फोन के साथ अन्य कीमती सामान चोरी किया। इनके अतिरिक्त चोरों ने कंवर सैन, उमेश व लाखन के मकानों से तीन गैस सिलिंडर व चार मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान चोरी किया। सभी घरों में चोरों ने दीवार फांदकर घर में घुसकर चोरी की। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी पाकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। पुलिस जानकारी पाकर मौके पर पहुंच गई। मधुसूदन शास्त्री ने कहा कि गांव में आए दिन चोरी हो रही हैं। पुलिस ने घटनाओं के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed