फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thieves steal valuables from transformers in villages of Baghpat district

Baghpat: चोरों ने मचाया आतंक, आठ ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान चोरी, किसानों ने लगाया ये बड़ा आरोप

Fri, 02 Dec 2022 02:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Dec 2022 02:56 PM IST
सार

Baghpat News : चोरों ने कई गांवों के जंगल में जमकर आतंक मचाया। चोर आठ ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान चोरी करके ले गए। किसानों ने ये बड़ा आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Thieves steal valuables from transformers in villages of Baghpat district
बागपत में चोरों का आतंक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में डौलचा गांव के जंगल में चोरों ने बृहस्पतिवार की रात को आतंक मचा दिया। चोरों ने आठ ट्रांसफार्मर पर धावा बोला, जिनमें से कीमती सामान चोरी कर लिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


डौलचा गांव के जंगल में चोर लगातार ट्रांसफार्मर को निशाना बनाकर कीमती सामान चोरी कर रहे हैं। किसान हरबीर ने बताया कि पिछले दो महीनों में 25 से अधिक ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके हैं। कुछ दिन पहले चोरों ने पुरा महादेव, हरियाखेड़ा, बुड़सैनी, नवादा समेत कई गांवों के जंगल में लगे ट्रांसफार्मर को निशाना बनाकर चोरी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि पुलिस अभी तक चोरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं बृहस्पतिवार रात में भी चोरों ने जंगल में आठ ट्रांसफार्मर उखाड़ दिए और कीमती सामान चोरी कर ले गए। 

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा समेत पांच लोगों पर महिला अधिवक्ता से थाने में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप, अफसरों में मची खलबली

किसान रामकिशन और धर्मेंद्र का कहना है कि ट्रासंफार्मर चोरी होने से आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे गेहूं की फसल की बुआई बाधित हो रही है।

यह भी पढ़ें: UP: हाजी इकबाल के काले राज, बेटों समेत पांच पर फिर दर्ज हुआ मुदकमा, पीड़ित ने बयां किया दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed