फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thieves searched the house of RLD's district general secretary

चोरों ने रालोद के जिला महासचिव का घर खंगाला

Fri, 12 Aug 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Thieves searched the house of RLD's district general secretary
बागपत। सरूरपुर कलां गांव के प्रगतिशील किसान और रालोद के जिला महासचिव के मकान से चोर नकदी सहित लगभग पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सरूरपुर कलां गांव के प्रगतिशील किसान और रालोद के जिला महासचिव सुभाष नैन ने बताया कि रक्षाबंधन पर पत्नी बबीता नैन और माता सुरेश नैन अपने मायके गई हुई थी। बृहस्पतिवार रात में मकान का ताला लगाकर बेटे प्रिंस के साथ घेर में दूध की डेयरी पर चले गए थे। शुक्रवार सुबह मकान पर पहुंचा तो पहली मंजिल पर कमरे का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा मिला। कमरे से आभूषण व अन्य सामान गायब मिला। देर रात चोर मकान में रखी 20 हजार की नकदी सहित लगभग पांच लाख रुपये के आभूषण व सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर उनके घर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने जांच की और इस घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed