{"_id":"62e2c9ed47fcf135ed5ed0e3","slug":"there-will-be-transfer-of-teachers-frozen-in-one-school-for-three-years-baghpat-news-mrt598869936","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से एक विद्यालयों में जमे शिक्षकों के होंगे तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से एक विद्यालयों में जमे शिक्षकों के होंगे तबादले
विज्ञापन

बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में तीन साल से शिक्षकों का समायोजन नहीं किया गया है। जिस पर शिक्षा महानिदेशक ने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों के समायोजन और तबादला करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों का समायोजन और तबादला 30 अप्रैल की छात्र संख्या के आधार पर किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का समायोजन व स्थानांतरण की प्रक्रिया ऑनलाइन और छात्र संख्या के आधार पर की जाएगी। मानक के अनुसार प्राथमिक विद्यालय में 30 छात्रों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 35 छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। शिक्षकों के समायोजन के लिए जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा। विभाग की ओर से शिक्षकों के समायोजन के लिए विद्यालयवार शिक्षकों और छात्र संख्या का ब्यौरा तैयार कराया जाएगा, उसके उपरांत शिक्षकों को एक-दूसरे स्कूल में समायोजित किया जाएगा। इसके लिए अधिक अध्यापक वाले व शिक्षकों की जरूरत वाले विद्यालयों को चिह्नित कर उनका ब्यौरा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
खंड शिक्षाधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षकों के समायोजन और स्थानांतरण की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। शासन स्तर से शिक्षकों के समायोजन एवं स्थानांतरण के बारे में जानकारी मिली है, मगर अभी तक किस आधार पर शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा, इस बारे में नीति जारी नहीं की गई है।