फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There will be strong opposition for not seeking pardon

किसानों पर अशोभनिय टिप्पणी करने पर भड़कें किसान यूनियन के कार्यकर्ता

Thu, 30 Sep 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
There will be strong opposition for not seeking pardon
बड़ौत। सांसद की पुत्री द्वारा एक टेलीविजन चैनल पर किसानों पर अशोभनीय टिप्पणी किए जाने के विरोध में बुधवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कोताना रोड पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद बैठक करके सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। यदि इस मामले में जल्द किसानों से माफी नहीं मांगी तो पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

कोताना रोड पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व थांबेदार चौधरी ब्रजपाल के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता किसान नेता चौधरी बलजोर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो विद्युत निगम गलत बिल भेजकर किसानों का उत्पीड़न करने पर लगा है। ऊपर से डीजल, पेट्रोल, उर्वरक, रसोई गैस के अत्यधिक दाम बढ़ाकर किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। दूसरी ओर भाजपा नेता किसानों को लगातार खुले मंच पर अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सांसद की बेटी ने किसानों को भेड़िय़ा, जानवर की संज्ञा देकर संबोधित किया। इससे किसानों में आक्रोश पनप रहा है। बैठक में बलजोर सिंह आर्य ने कहा कि गन्ना किसानों को समय से गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है। बैठक में किसानों पर टिप्पणी करने के प्रकरण में जल्द किसानों से माफी न मांगने पर पुरजोर विरोध किया जाएगा। बैठक में 24 खाप चौधरी सुभाष छपरौली, विराज तोमर, वीरेंद्र सिंह बदरखा, सुखवीर सिंह, रणधीर सिंह, ओमपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, रामपाल सिंह व बाबूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed