फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There will be no land for contract crop: Dr. Satyapal Singh

कांट्रेक्ट फसल के लिए होगा जमीन का नहीं : डॉ सत्यपाल सिंह

Sat, 10 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
There will be no land for contract crop: Dr. Satyapal Singh
बड़ौत में पत्रकारों से बातचीत करते लोकसभा सांसद डा.सत्यपाल तोमर। - फोटो : BARAUT
- किसानों की आजादी के लिए भाजपा ने बनाया कृषि कानून
विज्ञापन

- बड़ौत तक मेट्रो और रैपिड रेल की मांग को उन्होंने अधिकारियों के सामने रखा
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत/बड़ौत। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि कृषि कानून किसानों की आजादी के लिए बनाया गया है। विपक्षी दल किसानों के बीच गलतफहमी पैदा कर रहे हैं। कांट्रेक्ट किसान की फसल का होगा, उसके खेत का नहीं। किसान के सारे हित सुरक्षित रहेंगे। बड़ौत तक मेट्रो और रैपिड रेल की मांग को उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के सामने रखा है। रैपिड रेल लाने के लिए वह पूरा प्रयास कर रहे हैं। इससे जिले का विकास होगा।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पत्रकार वार्ता में डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि कृषि कानून से किसानों का भविष्य सुधर जाएगा। कानून किसानों का रखवाला बनेगा। सरकार ने किसान हित में यह कदम उठाया है। किसान अपनी उपज के लिए व्यापारी से समझौता कर सकता है। किसान जब चाहे कांट्रेक्ट खत्म कर सकता है, व्यापारी को पावर नहीं होगी। समय से चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू कराया जाएगा। गन्ना भुगतान की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद बड़ौत हुई पत्रकार वार्त में कहा कि किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने कृषि विधेयक पारित किया है, लेकिन विपक्षी दल के नेता किसानों को गुमराह कर उनके कंधे पर बंदूक रखकर सरकार पर निशाना साध रहे है। कृषि कानून के जरिये किसान अपनी टमाटर, गेहूं, धान या सब्जी आदि किसी भी फसल का किसी भी व्यापारी से समझौता कर सकते है। विवादों का निपटारा एसडीएम कोर्ट में होगा। यही नहीं 30 दिनों के अंदर फैसला करना होगा। ठाकुर प्रदीप सिंह, कृष्णपाल चेयरमैन, सरिता चौधरी, वेदपाल उपाध्याय, करतार सिंह, अनिल तोमर, डॉ अमित खोखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों को बंधाई हिम्मत
बागपत। बड़ौत में आवास विकास कॉलोनी मेें पूर्व विधायक साहब सिंह की पत्नी मिथलेश देवी के अलावा पट्टी चौधरान में जनता वैदिक कॉलेज के प्रवक्ता सतवीर सिंह के पिता अमर सिंह के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। बागपत में डॉ शालिनी राकेश के बेटे प्रतीक खत्री के निधन पर दुख जताया। इसके अलावा बीमार चल रहे भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर का कुशलक्षेम जानने भी पहुंचे। बड़ौत में शिक्षक वीरेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, अजय राज शर्मा ,इंद्रपाल सिंह ने सांसद से मिलकर समस्याएं रखीं।

युवाओं को शिक्षा और संस्कार जरूरी : सत्यपाल सिंह
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि युवाओं को शिक्षा और संस्कार दिए जाने की जरूरत है। दुष्कर्म जैसी वारदात के 90 फीसदी मामलों में पीड़िता के परिचित या नजदीकी ही शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed