फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There will be an investigation into the scam in the name of development works in villages.

Baghpat News: गांवों में विकास कार्यों के नाम पर घपले की होगी जांच

Tue, 30 Sep 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 30 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
There will be an investigation into the scam in the name of development works in villages.
बागपत। गांवों में विकास कार्यों के नाम पर घपले सामने आने के बाद जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा व एडीपीआरओ नितिन कुमार ने सोमवार को कलक्ट्रेट में सचिवों की बैठक बुलाई। वहां कार्य सही से नहीं कराने और गड़बड़ी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सीएम डैश बोर्ड पर जिले की रैंक बिगड़ने पर उसको सुधारने के लिए सचिवों ने गांवों में बजट को ठिकाने लगाना शुरू कर दिया। अधिकतर गांवों में सफाई व हैंडपंप रिबोर के नाम पर सबसे ज्यादा बजट एक ही महीने में खर्च कर दिया गया। इसके अलावा स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए पेंटिंग भी अधिकतर गांवों में 25 हजार रुपये तक से करा दी गई। अधूरे कार्य होने के बाद भी पूरा भुगतान कर दिया गया। नलों से पानी निकले बिना ही भुगतान कर दिया गया। एक ही ठेकेदार से सड़क भी बनवा दी गई तो इन्वर्टर व कंप्यूटर भी उसने ही लगा दिया गया और उनके लिए भी बाजार दाम से अधिक भुगतान किया गया। गांवों में चल रहे इस खेल को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम अस्मिता लाल ने सख्ती दिखाई।
विज्ञापन

डीएम ने जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा व एडीपीआरओ नितिन कुमार को मामले में सचिवों की बैठक बुलाने और जांच कराने के आदेश दिए। जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा ने बताया कि सभी सचिवों को बजट को गलत तरीके से खर्च नहीं करने की हिदायत दी गई है। जिन जगहों पर गड़बड़ी की बात कही जा रही है, वहां की जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed