फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There will also be a chance for B.Ed along with D.L.Ed in DIET

Baghpat News: डायट में डीएलएड के साथ बीएड का भी मौका मिलेगा

Mon, 08 May 2023 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
There will also be a chance for B.Ed along with D.L.Ed in DIET
बड़ौत। जनपद के छात्र-छात्रा डीएलएड के साथ-साथ जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बीएड भी कर सकेंगे। शासन स्तर से इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। डायट बड़ौत ने पहले सत्र के लिए 50 सीटों का प्रस्ताव बनाया है।
विज्ञापन

जल्द ही डायट परिसर में बीएड की कक्षाएं संचालित होने से स्थानीय छात्र-छात्राओं को काफी सहुलियत होगी। हालांकि इस बारे में शासन स्तर से कोई लिखित आदेश नहीं आया है। उम्मीद है कि डीएलएड 2022-23 के बैच के बाद बीएड की कक्षाएं शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


मेरठ मंडल के छह एडेड ओर दो सरकारी कॉलेजों में होती है बीएड-----
मेरठ मंडल में छह एडेड और दो सरकारी काॅलेजों में बीएड की पढ़ाई होती है। एडेड कॉलेजों में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज बड़ौत, एनएएस कॉलेज मेरठ, मेरठ कॉलेज मेरठ, वीएलएम कॉलेज गाजियाबाद, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, सीएसएसएसपीजी कॉलेज माछरा जबकि सरकारी कॉलेजों में शहीद मंगल पांडे कॉलेज मेरठ, बादलपुर में कुमारी मायावती काॅलेज में बीएड होती है। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. वीरेन्द्र सिंह ओर बीएड विभागाध्यक्ष डा. महेश कुमार मुछाल ने बताया कि जनपद के एक मात्र दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बीएड की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अधिकतर विद्यार्थी बीएड करना पसंद करते हैं। इसका एक कारण ये भी है कि बीएड के बाद प्राइमरी, जूनियर और उच्च शिक्षा के शिक्षक बन सकते हैं जबकि डीएलएड केवल प्राइमरी में शिक्षक बनने के लिए मान्य है। शासन स्तर से प्रपोजल मांगा गया है, जिसके बाद प्रस्ताव बनाया जा रहा है। डायट को पहले सत्र में बीएड के लिए 50 सीटें आंवटित होगी। फिर उसके बाद छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीटों में इजाफा किया जाएगा- अनुराधा शर्मा डायट प्राचार्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed