फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There was uproar on rape reports

हंगामे के बाद हुई रेप की रिपोर्ट

Wed, 09 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 09 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
There was uproar on rape reports
दुष्कर्म की रिपोर्ट पर हंगामा - फोटो : amarujala
बागपत राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के तो बड़े-बड़े दावे कर रही है। लेकिन धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा है। रेप की रिपोर्ट दर्ज होने में भी 14 घंटे लग गए। एफआईआर लिखी भी कई तो बड़े हंगामे के बाद। आरोप है कि एक दारोगा ने तो यहां तक कह दिया था कि जब तक तहरीर से रेप का आरोप नहीं हटाया जाएगा, तब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी। लोगों की दारोगा से काफी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से सटे एक गांव के व्यक्ति ने बताया था कि उसकी 10 वर्षीय बेटी को पड़ोस के 55 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार शाम करीब छह बजे दुकान से गुटखा मंगवाने के बहाने अपने घर पर बुला लिया। आरोपी ने उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची का शोर सुनकर लोग वहां पहुंचे तो वह फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पर शिकायत की गई, लेकिन मंगलवार की सुबह तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि एक दारोगा ने कहा कि बच्ची से दुष्कर्म नहीं हुआ है। इसलिए दुष्कर्म का मुकदमा नहीं दर्ज होगा। तहरीर से रेप का आरोप हटाओ, तभी रिपोर्ट दर्ज होगी। इस पर लोग भड़क उठे। उन्होंने कोतवाली पर हंगामा किया। उनकी दारोगा से काफी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने उनकी तहरीर पर आरोपी इंतजार के खिलाफ केस दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि पीड़ित लड़की के परिजनों ने जो तहरीर दी है उसी पर ही रिपोर्ट दर्ज हुई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता को भी सुनाई खरी-खोटी
बागपत। लोगों का कहना है कि सपा के एक नेता ने केस में समझौता करने का प्रयास किया। इस पर सभी लोग भड़क गए। उन्होंने उसको जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान रोड पर जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed