फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There was no relief from the heat even after the rain

Baghpat News: बारिश के बाद भी गर्मी से नही मिली राहत, उमस से हुआ बुरा हाल

Wed, 24 Jul 2024 03:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
There was no relief from the heat even after the rain
बागपत में बारिश के दौरान हाईवे से गुजरता बाइक सवार युवक
बागपत। बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नही मिली। दोपहर में हुई बारिश के बाद उमस बढ़ने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। जिले का अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा।
विज्ञापन

यहां मंगलवार की सुबह धूप खिली रही। दोहपर में आसमान में घने बादल छाए गए और तेज बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से थोडी राहत मिली वहीं, जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। बारिश के बाद शहर के कोर्ट रोड, पुराना कस्बा व दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में जलभराव होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद धूप निकलने पर उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

उमस के कारण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। पंखे में भी लोगों का राहत नही मिली। यहां बुधवार काे भी बारिश होने और तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव होने पर बीमारियों के बढ़ने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। सीएचसी पर तैनात फिजिशियन डॉ. श्रवण कुमार ने लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने और स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed