{"_id":"6abac6b1a4f0e5e68203f59f","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-159613-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दुकान में तोड़फोड़ करने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दुकान में तोड़फोड़ करने पर हंगामा
विज्ञापन
छपरौली। कस्बे में सड़क के चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी होने के बाद वृहद समाज सुधार इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने मजदूरों से दुकानों में तोड़फोड़ कराई तो दुकानदार विरोध में उतर गए। इसको लेकर वहां हंगामा हो गया। हंगामे के बाद विद्यालय की समिति और दुकानदारों में खुद ही अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनी और हंगामा शांत हुआ।
वृहद समाज सुधार इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के सदस्य रविंद्र ने बताया कि सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने नोटिस जारी कर 15 दिन में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया था। समिति के पदाधिकारियों ने वार्ता कर खुद ही अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया, जिससे ईंट समेत अन्य मलबा दूसरे कार्य में प्रयोग कर सके।
सोमवार को मजदूरों से दुकानों में तोड़फोड़ कराई गई, जबकि वहां आए दुकानदार सुनील शर्मा, शिब्बू, अशोक, राजीव आदि ने खुद ही अतिक्रमण हटाने की बात कहते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही दुकान खाली करने के लिए समय देने की मांग की। इस मामले में लोनिवि के अवर अभियंता अफसर अली का कहना है कि नोटिस जारी किए गए थे, हंगामा होने का मामला जानकारी में नहीं है।