{"_id":"618572127e85f455d87cf6f0","slug":"there-was-light-of-happiness-in-every-house-on-deepotsav-baghpat-news-mrt563640379","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव पर घर-घर में हुई खुशियों की रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव पर घर-घर में हुई खुशियों की रोशनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले भर में दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह के समय घरो मे पकवान बनाकर अपने कुल देवता की पूजा अर्चना कर भोग लगाया। शाम को शुभ मुहूर्त में दिवाली पूजन किया गया। लोगों ने अपने घर और आंगन को रोशनी से सजाकर भगवान गणेश, कुबेर और माता लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई और उपहार भेंट कर त्योहार की बधाई दी। उधर, बाजारों में भी दिन भर खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ रही। इलेक्ट्रोनिक, लाईट, कपड़े और मिठाईयों की दुकानों पर दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
घरों में बनाई आकर्षक रंगोली
जिले भर में दीपोत्सव के अवसर पर घरों को रंगोली और रंगबिरगीं लाइटों से सजाया गया। मंदिरों को जगमग रोशनी से सजाकर विशेष पूजा अर्चना हुई। दिन भर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
प्रसाद वितरित किया
खेकड़ा। बाबा काले सिंह मंदिर, शिव मंदिर मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर, शिव मंदिर अहिरान, बालाजी मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह, कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्त करते रहे।
विज्ञापन
11 हजार दीपक से जगमग हुआ मंदिर
दोघट। धनौरा टीकरी के शिव मंदिर दीपावली पर्व पर ग्रामीणों ने 11 हजार दीप जलाए। इससे पूर्व मंदिर यज्ञ किया गया। महंत सुंदरदास, बट्टू प्रधान, बृजेश पंडित, पिंटू यादव, पिंटू, सोनू शर्मा, मनोज शर्मा, विकास कश्यप, मास्टर महेंद्र सिंह, देशपाल पहलवान मौजूद रहे। उधर, भड़ल गांव में दीपावली पर सामूहिक यज्ञ हुआ। आचार्य कपिल शास्त्री ने गाय की महत्ता बताई। सभी से गोरक्षा व गऊ पालन का आह्वान किया। यज्ञ में देवेंद्र शर्मा यज्ञमान रहे। चंद्रहास राणा, बिल्लू राणा, ठेकेदार सहेंद्र, बिट्टू राणा, मनोज राणा, प्रवीण राणा, समरपाल राणा, उदयवीर, निखिल, आर्यन, शुभम, राहुल, विनीत, पप्पू राणा मौजूद रहे।
झुग्गी झोपड़ी के लोगों को मिठाई वितरित की
अग्रवाल मंडी टटीरी। चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रियव्रत आर्य व उपनिरीक्षक राजीव शर्मा के नेतृत्व में चौकी पुलिस ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों व बच्चों को मिठाई बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सत्यवीर, नरेंद्र, वितेंद्र मौजूद रहे। संवाद