फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There was hooliganism and corruption in the first governments: Bhupendra Chaudhary

पहली सरकारों में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार रहा : भूपेंद्र चौधरी

Sat, 05 Nov 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
There was hooliganism and corruption in the first governments: Bhupendra Chaudhary
बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज के मैदान में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते भाजपा के प्रद? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पहली सरकारों में गुंडागर्दी होती थी तो हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त था। उन सरकारों में हर कोई भय के माहौल में जीने को मजबूर था। भाजपा सरकार ने इनको पूरी तरह से खत्म कर दिया है। पहले गरीबों की संपत्ति लूटने वाले माफिया और अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को बागपत में एसपीसी डिग्री कॉलेज के मैदान पर आयोजित जनसभा में प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि विपक्षी राजनीतिक दलों के पास लोगों को जाति व धर्म के नाम पर गुमराह करने के अलावा कोई काम नहीं है। विपक्षियों ने कुछ समय किसानों को भी गुमराह किया, लेकिन अब किसान भी समझ गए हैं। पिछली सरकारों में गन्ने की मिल बेची गई, जबकि भाजपा सरकार में मिल नहीं बेची गई और सुधार किया जा रहा है। हालांकि गन्ना भुगतान 14 दिन में कराने का वादा पूरा नहीं हो सका है, लेकिन उसमें सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों के नेता केवल चुनाव के दौरान जनता के बीच आते हैं, जबकि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रहते हैं और उनके दुख-दर्द में खड़े मिलते हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान जितने वादे किए, उनमें अधिकतर पूरे किए और अन्य को पूरा करने के लिए काम चल रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया। उनसे विधानसभा चुनाव की तरह आगे निकाय और लोकसभा चुनाव में भी साथ देने की अपील की। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि बागपत को रालोद का गढ़ बताया जाता था, लेकिन इस गढ़ में जनता ने सरकार के कार्य देखते हुए ही भाजपा को जीत दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अफगानिस्तान से पाकिस्तान तक बना देंगे मंदिर’
क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि बागपत की राजनीति की चर्चा दिल्ली तक होती है कि यहां की जनता का मूड ही सरकार तय करता है। यहां की जनता भाजपा के साथ खड़ी हो रही है तो भाजपा ही उनके साथ हमेशा खड़ी हुई है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया है। वो समय दूर नहीं जब अफगानिस्तान से पाकिस्तान तक इस तरह के भव्य श्रीराम मंदिरों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए हमें आगे भी जनता का साथ चाहिए।
अतिथियों को गदा और राम मूर्ति भेंट की
जनसभा स्थल के मंच पर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मंत्री सोमेंद्र तोमर को गदा व राममूर्ति भेंट की। इसके साथ ही बागपत निकाय चुनाव प्रभारी बसंत त्यागी समेत अन्य अतिथियों को शॉल, राममूर्ति भेंट की।
--
आखिर खूब खींचतान के बाद हो गई जनसभा
एसपीसी डिग्री कॉलेज के मैदान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की जनसभा को लेकर कई दिन तक खींचतान रही। जहां कॉलेज प्रबंधन ने पहले जनसभा की अनुमति जारी कर दी, वहीं अगले दिन मैदान में जनसभा कराने से इंकार कर दिया। इस तरह भाजपा में खींचतान के बाद यह जनसभा हुई और जनसभा में काफी लोग पहुंचे।
--
ट्रैक्टरों के जुलूस के साथ प्रदेशाध्यक्ष व सांसद को बागपत लेकर पहुंचे
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के पास जितेंद्र धामा प्रमुख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का स्वागत किया। इसके बाद ट्रैक्टरों का जुलूस निकालकर प्रदेशाध्यक्ष और सांसद को बागपत लेकर पहुंचे।
--
बड़ौत में नेताओं ने किया प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत
बड़ौत में एक रेस्टोरेंट पर भाजपा नेता आनंद चौधरी व सत्यव्रत आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर भूपेंद्र चौधरी का स्वागत किया। मौके पर आनंद चौधरी, डॉ. देवेंद्र पवार, प्रह्लाद तोमर, मास्टर बृजपाल, विशेष मलिक, उज्ज्वल मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ौत में राज्यमंत्री केपी मलिक के आवास पर भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं रमाला में पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों से बातचीत की।

ये रहे मौजूद
ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, केपी मलिक, बसंत त्यागी, हिमांशु मित्तल, जिलाध्यक्ष सुरजपाल गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, जितेंद्र धामा प्रमुख, प्रविंद्र धामा प्रमुख, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, पूर्व मंत्री साहब सिंह, पंडित राजपाल शर्मा, कृष्णपाल चेयरमैन, जनक सिंह सोम, युद्धवीर चौहान, सतपाल प्रधान पाली, राजेश चौहान, अब्दुल वाहिद रटौल, निकाय चुनाव संयोजक अजय गोयल, विजय सिंह फौजी, उमेश चौहान, संदीप चौहान, कमल प्रधान पाली, अभिमन्यु गुप्ता, नंदलाल डोगरा, संजय रूहेला, मनोज गोयल, अनिल चौहान, देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला।

बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज के मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को म?

बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज के मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को म?- फोटो : BAGHPAT

ागपत के सम्राट पृथ्वीराज डर्ग्री कालेज के मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का भ?

ागपत के सम्राट पृथ्वीराज डर्ग्री कालेज के मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का भ?- फोटो : BAGHPAT

ागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के स्वागत के ल?

ागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के स्वागत के ल?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed