फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There was an uproar among the sanitation workers regarding honorarium and PF.

Baghpat News: मानदेय और पीएफ को लेकर सफाई कर्मचारियों का हंगामा, नोकझोंक हुई

Tue, 07 Nov 2023 05:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
There was an uproar among the sanitation workers regarding honorarium and PF.
-आश्वासन न मिलने पर नगरपालिका के गांधी पार्क में शुरू किया धरना, सफाई व्यवस्था धड़ाम
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
बड़ौत। मानदेय व पीएफ की मांग को लेकर मंगलवार को नगरपालिका केे सफाई कर्मचारियों में रोष पनप गया। उन्होंने नगरपालिका में पहुंचकर अधिकारियों से मांग की, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने गांधी पार्क मेें धरना शुरू कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। उधर, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर में सफाई व्यवस्था धड़ाम हो गई।
सफाई कर्मचारियों ने बताया कि दिसंबर, जनवरी, फरवरी व मार्च माह का उन्हें आज तक मानदेय नहीं दिया गया है, जिस कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। मानदेय न मिलने के कारण न तो समय पर स्कूल में बच्चों की फीस जमा हो पा रही है और न ही परिवार में बीमार सदस्य का सही ढंग से उपचार कराया जा रहा है। परिवार का पालन-पोषण करने मेें दिक्कतें हो रही हैं। बताया कि मानदेय के साथ-साथ 11 माह से पीएफ भी रुका हुआ है। इसके अलावा दवाब डालकर सुबह, दोपहर, शाम व रात्रि के समय ड्यूटी कराई जा रही है, जबकि यूपी में कहीं भी इस तरह ड्यूटी नहीं कराई जा रही है। यह बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार पर पूरा मानदेय न देने का भी आरोप लगाया। चेतावनी दी कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर विनोद, कर्ण, विक्रम, राहुल, अभय, सावन, संजय, मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



-नगर में सफाई व्यवस्था धड़ाम
एक तरफ दीपावली पर्व नजदीक है, वहीं मानदेय व पीफ की मांग को लेकर शुरू हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर में सफाई व्यवस्था धड़ाम हो गई है। इसको लेकर नगरवासियों ने रोष जताना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई गई तो सफाई कर्मचारियों के धरने को समर्थन देते हुए नगरवासी भी आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-----
ठेकेदार से वार्ता की जा रही है, जल्द ही सफाई कर्मचारियों को 11 माह का रुका हुआ पीएफ व मानदेय दिलाया जाएगा।-अनुज कौशिक ईओ बड़ौत।

वर्जन---
मेरे कार्यकाल के पांच माह का पूरा पीएफ सफाई कर्मचारियों को दिया जा चुका है। पुराने कार्यकाल का ही सफाई कर्मचारियों का पीएफ रुका हुआ है। सफाई कर्मचारियों को पुराने समय का पीएफ दिलाने के लिए नगरपालिका द्वारा ठेकेदार का भुगतान रोक दिया था। इसके बाद ठेकेदार से 37 लाख 75 हजार रुपये पीएफ के रूप में सरकार के खाते में जमा कर दिया है, जल्द ही सफाई कर्मचारियों को उनका पीएफ मिल जाएगा।- बबीता तोमर चेयरपर्सन नगरपालिका बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed