फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There was a dispute between the present and former MLA of RLD in the farmers' dharna

किसानों के धरने में रालोद के वर्तमान और पूर्व विधायक में हुई तकरार

Fri, 10 Jun 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
There was a dispute between the present and former MLA of RLD in the farmers' dharna
बागपत के बिनौली बिजलीघर पर धरने में रालोद के वर्तमान और पूर्व विधायक के बीच होती नोकझोंक। - फोटो : BARAUT
बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर बिनौली बिजलीघर पर चल रहा था धरना
विज्ञापन

समर्थकों को लेकर दोनों के बीच हुई नोकझोंक, किसानों ने शांत कराया मामला
बाद में एसई और एक्सईएन के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। बिनौली बिजलीघर पर खराब मशीनों को बदलवाने की मांग को लेकर चल रहे किसानों में धरने के दूसरे दिन रालोद के वर्तमान और पूर्व विधायक के समर्थक भिड़ गए। सूचना पर पहुंचे वर्तमान विधायक डॉ. अजय कुमार की पूर्व विधायक वीरपाल राठी के साथ नोकझोंक हुई। किसानों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। उधर, एसई और एक्सईएन के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया।
विद्युत फीडरों की खराब मशीनों, खाली रखे पांच एमवी के ट्रांसफार्मर को चालू कराने और बड़ौत से आने वाली जर्जर हाइटेंशन लाइन को बदलवाने की मांग को लेकर बिनौली, पिचौकरा, दादरी, शेखपुरा, गढ़ीदुल्ला, सिरसलगढ़, दरकावदा, मुकीमपुरा, गल्हैता, चिरचिटा आदि गांवों के किसानों ने बृहस्पतिवार को बिनौली बिजली घर पर धरना शुरू किया था। धरने में पहुंचे रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने किसानों की समस्या को ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अवगत कराया। शुक्रवार को धरने के दूसरे दिन भी पूर्व विधायक वीरपाल राठी अपने समर्थकों के साथ धरने में पहुंचे गए। उनके कुछ देर बाद ही रालोद के छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार भी अपने समर्थकों के साथ धरने पहुंचे। उनके साथ रालोद नेता मास्टर सुरेश राणा को आता देख पूर्व विधायक वीरपाल राठी भड़क गए। उन्होंने सुरेश राणा को वहां से चले जाने को कहा। इस पर दोनों के समर्थकों में बहस हो शुरू हो गई। वर्तमान और पूर्व विधायक में भी नोकझोंक हुई। किसानों ने किसी तरह से मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद समस्या सुनने ऊर्जा निगम के एसई रणविजय सिंह, एक्सईएन राजेश कुमार, एसडीओ लवकुश, रजत गुप्ता, जेई समय सिंह किसानों के बीच पहुंचे और 16 जून तक समस्याआें के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान प्रमेंद्र तोमर, पूर्व प्रमुख प्रवीण तोमर, उपेंद्र प्रधान, गगन धामा, देवेंद्र धामा, श्रीपाल धामा, नीतू धामा, कमल दादरी, शिवनारायण, संदीप धामा, विनीत धामा, अमित धामा, वीरेंद्र प्रधान, अशोक धामा, जितेंद उज्ज्वल, राजू तोमर सिरसली, सुनील धामा, बिजेंद्र धामा, सतपाल सिंह, सुधीर, नरेश तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उलझने वाली जैसी कोई बात नहीं थी, धरने में सब कुछ ठीक-ठाक रहा। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा - डॉ. अजय कुमार, विधायक रालोद

14 माह से बिजली से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रख रहा हूूं, वर्तमान विधायक से उलझने जैसा कोई मामला नहीं है। - वीरपाल राठी, पूर्व विधायक रालोद,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed