फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There was a crowd of patients in the hospital, they waited for hours for treatment

Baghpat News: अस्पताल में मरीजों की रही भीड़, उपचार को घंटों किया इंतजार

Wed, 02 Oct 2024 03:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 02 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
There was a crowd of patients in the hospital, they waited for hours for treatment
बागपत। जिले में बीमारी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है और अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। मंगलवार को भी जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। अस्पताल में 1300 ओपीडी हुई। अस्पताल में अधिकांश मरीज बुखार, खांसी के साथ जोड़ो के दर्द के पहुंचे।
विज्ञापन


भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को पहले पंजीकरण खिड़की पर पंजीकरण कराने और फिर ओपीडी में जांच कराने के लिए इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन के कक्ष के बाहर रही। लोगों को जांच कराने के लिए दो-दो घंटे लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा पैथोलॉजी लैब में खून की जांच कराने के लिए भी लोगों को काफी देर तक लाइन में लगने के लिए मजबूर होना पड़ा। दवा काउंटर पर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

---
-तबीयत खराब चल रही है। मंगलवार को अस्पताल में दवा लेने के लिए आया था। भीड़ अधिक होने के कारण पहले पंजीकरण खिड़की और फिर चिकित्सक के कक्ष के बाहर लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। - बलवंत, सिसाना
विज्ञापन
विज्ञापन

-कई दिन पहले बुखार आया था, अब बुखार ठीक हो गया है तो खांसी और शरीर में दर्द से परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल में दवा लेने के लिए आई थी। भीड़ अधिक होने के कारण दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। - शकीला, मेवला

---
वर्जन - मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग अधिक बीमार हो रहे है। अस्पताल में मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। - डॉ़ एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed