फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There was a conspiracy to kill Vikas in jail

जेल में रची गई थी विकास की हत्या की साजिश

Sun, 13 Jun 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
There was a conspiracy to kill Vikas in jail
चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र के गांव गौना निवासी विकास की हत्या की साजिश जेल में रची गई थी। पुलिस ने रविवार को हत्यारोपी विकास यादव पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि जेल में बंद खेकड़ा की पट्टी अहिरान निवासी शमशेर उर्फ अनुराग के कहने पर हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि साजिशकर्ता शमशेर 18 जनवरी से हत्या के प्रयास व घर में घुसकर मारपीट के मामले में जिला कारागार में बंद है।
विज्ञापन

हत्यारोपी विकास यादव ने बताया कि शमशेर गौना निवासी विकास पुत्र अजित सिंह की बहन से एकतरफा दबाव बनाकर शादी करना चाहता है। विकास इसका विरोध करता था और बहन की शादी कहीं ओर करना चाहता था। जिससे शमशेर नाराज था। उसने विकास को रास्ते से हटाने के लिए जेल से हत्या की साजिश रची। हत्यारोपी ने बताया कि शमशेर के कहने पर उसने बीती 21 फरवरी को विकास की गोली मारकर हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व एक खोखा बरामद कर किया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज का विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

क्या था मामला
गौना निवासी विकास पुत्र अजित बीती 21 फरवरी को बाइक पर अपनी फुफेरी बहन को ग्राम सुराना छोड़ने गया था। इसके बाद से वह नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की। विकास का शव रात में करीब साढ़े 11 बजे ललियाना निवासी जयप्रकाश के गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। विकास के पिता अजित ने 22 फरवरी को अज्ञात लोगों के खिलाफ चांदीनगर थाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर 13 जून को मुखबिर की सूचना पाकर सिंगोली तगा चौराहे से विकास यादव को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed