फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There should be no negligence in the development of cities, work should be done on time: DM

शहरों के विकास में न हो लापरवाही, समय से कराए कार्य : डीएम

Wed, 29 Oct 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
There should be no negligence in the development of cities, work should be done on time: DM
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में नगर निकाय के विकास कार्यों को लेकर बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि शहरों व कस्बों के विकास में कोई कमी नहीं होनी चाहिए और जहां समस्या है उसका निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहरों व कस्बों में किए जा रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पेयजल, सीवर व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, नाली-नालों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। कहा कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रस्ताव तैयार करते समय स्थल का निरीक्षण किया जाए, ताकि जरूरत के अनुसार प्रस्ताव भेजे जा सकें।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, एडीएम पंकज वर्मा, अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना, चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट, अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल, अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed