फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There is not even a system of thermal screening

निगरानी समितियों के पास गांवों में नहीं है संसाधन

Thu, 20 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
There is not even a system of thermal screening
बड़ौत। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए प्रशासन निगरानी समितियों को सुदृढ़ करने में जुटा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में गांव और मजरों में निगरानी समितियां खाली हाथ है। इनके पास थर्मल स्क्रीनिंग करने जैसी सुविधाएं नहीं हैं। समितियों की भूमिका सूचना देने तक ही सीमित है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के तीन ब्लाक बड़ौत, बिनौली व छपरौली के अंतर्गत 126 ग्राम पंचायतें आती हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक निगरानी समिति बनाई गई है, यानी तहसील में कुल 126 निगरानी समितियां बनाई हैं। इन समितियों में राजस्व कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता आदि को शामिल किया गया है। निगरानी समितियों को बाहरी क्षेत्र से आने वाले लोगों की निगरानी और परीक्षण का जिम्मा देने के साथ सफाई, सैनिटाइजेशन आदि कामों के लिए भी कहा गया है। खास बात तो यह है कि निगरानी समितियां बन तो गईं, लेकिन किसी भी संदिग्ध रोगी की थर्मल स्क्रीनिंग करने तक के संसाधन नहीं हैं। जो सक्रिय निगरानी समितियां हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि भी अभी अधिकार में न होने के कारण चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

पहली लहर पर भी नहीं जुटाए संसाधन
बड़ौत। वैसे तो कोरोना की पहली लहर ने ग्रामीण क्षेत्रों को ज्यादा प्रभावित नहीं किया, ऐसे में पंचायतीराज विभाग ने भी संसाधनों पर गौर नहीं किया। ग्राम पंचायतों में लाखों रुपया बजट विकास कार्यों पर खर्च हुआ, लेकिन प्रधानों ने थर्मल स्कैनर और कोरोना से निपटने जैसे संसाधन नहीं जुटाए। सैनिटाइजेशन तक के लिए पंचायतों पर निजी व्यवस्थाएं नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले बीडीओ------
बड़ौत। इस संबंध में जब बीडीओ राहुल वर्मा से बातचीत की गयी तो उनका कहना है कि निगरानी समितियों के फीडबैक पर संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई कराई जा रही है। प्रधानों को भी सफाई और शासन के निर्देशानुसार कोविड से निपटने के इंतजाम करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed