फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There is no report of kidnapping of the girl student

छात्रा के अपहरण की दर्ज नहीं हो रही है रिपोर्ट

Thu, 20 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
There is no report of kidnapping of the girl student
बड़ौत। बिनौली थाना क्षेत्र के रंछाड़ गांव की एक बीटीसी छात्रा का अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के पिता का आरोप है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी बिनौली थाना पुलिस मामला दर्ज करने को तैयार नहीं है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। रंछाड़ निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसकी बेटी ग्वालीखेड़ा स्थित कॉलेज में बीटीसी की छात्रा है। 11 मई को बेटी कॉलेज से प्रमाणपत्र लेने गई थी। रास्ते में आते समय गांव के ही दो युवक उसको गाड़ी में डालकर ले गए। जिसकी शिकायत बिनौली थाने पर दी गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने थाने पर तैनात दरोगा अशोक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसपी को पत्र देकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed