फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There is a danger of an accident due to the cutting of the drain track

Baghpat News: नाले की पटरी का कटान होने से हादसा होने का खतरा

Tue, 13 Aug 2024 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
There is a danger of an accident due to the cutting of the drain track
लोगों ने प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की
विज्ञापन

बड़ौत। किदवई नगर में नाले की पटरी का कटान होने से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। साथ ही नगर पालिका अधिकारियों से पटरी का निर्माण जल्द कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि किदवई नगर से होकर गुजरने वाले नाले से समूचे शहर का पानी निकलता है। इस क्षेत्र में हजारों की संख्या में आबादी निवास करती है। नाले के दोनों ओर आने-जाने के लिए पटरिया बनी हुई हैं। दोनों ओर की पटरिया कटान के चलते नाले में गिर रही हैं। इसके कारण आने-जाने का मार्ग खराब हो चुका है, जिससे हादसा हो सकता है। उन्होंने कटान को रोकने व पटरियों का जल्द निर्माण करने की मांग की। अख्तर गुलजार, आस मोहम्मद, वसीम, अफरोज, कय्यूम आदि मौजूद रहे। उधर, ईओ मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि पटरी के कटान का मामला उनकी जानकारी में आया है, शीघ्र ही मौके पर जाकर इसका निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed