{"_id":"60ca435a8ebc3e341779c971","slug":"then-the-buses-started-plying-again-near-delhi-bus-stand-petrol-pump-baraut-news-mrt543066099","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दिल्ली बस स्टेंड पेट्रोल पंप के पास फिर खड़ी होने लगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर दिल्ली बस स्टेंड पेट्रोल पंप के पास फिर खड़ी होने लगी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए भले ही तहसील प्रशासन ने बावली चुंगी पर बस स्टैंड का संचालन करा दिया हो, लेकिन अभी भी बस संचालक अपनी हरकतों से दूर है। बस चालक बसों को दिल्ली बस स्टैंड पेट्रोल पंप के नजदीक खड़ा कर रहे हैं।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिल्ली बस स्टैंड के पास से बड़ौत, शामली, बागपत, दिल्ली, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार सहित अन्य जगहों के लिए बसों का संचालन होता था। इसलिए इस जगह का नाम दिल्ली बस स्टैंड पड़ गया। इसके बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए उच्चाधिकारियों ने एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार को दिल्ली बस स्टैंड से बसों को हटाने के लिए निर्देशित किया था। उधर काफी समय से बावली चुंगी पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन सहित शिक्षक नेता मास्टर जितेन्द्र तोमर बसों के संचालन की मांग उठा रहे थे। इसी को देखते हुए एसडीएम व सीओ ने रोडवेज के आरएम सहित अन्य अफसरों से वार्ता कर बावली चुंगी से बसों का संचालन करने की व्यवस्था बनायी थी। लेकिन मनमानी करके दोबारा से दिल्ली बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया।
ये बोले एसडीएम व सीओ----
- एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार का कहना है कि यदि कोई बस ड्राइवर दिल्ली बस स्टैंड से यात्रियों को बैठाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। केवल बावली चुंगी से ही बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
ये बोले बस संचालन प्रभारी
- बड़ौत डिपो के बस संचालन प्रभारी नरेन्द्र मान ने बताया कि बावली चुंगी से ही प्रशासन के निर्देशों के बाद बसों का संचालन किया जा रहा है, यदि इसके बावजूद कोई बस ड्राइवर दिल्ली बस स्टैंड पर बसों को खड़ी कर सवारियों बैठाने का काम करता है तो पकड़े जाने पर विभाग उसका जिम्मेदार नहीं होगा।