सरकारी दफ्तरों की फिर खुली कलई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को सीडीओ जेपी रस्तौगी सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर मेरठ रोड पर स्थित मीतली गांव में मत्स्य पालन विकास अभिकरण के कार्यालय पहुंचे। दफ्तर में ताला लटका मिला। सीडीओ काफी देर तक कर्मचारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा। सीडीओ ने बताया विभाग के डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर को कर्मचारियों का वेतन रोकने और कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
इसके बाद सीडीओ करीब 10:30 बजे जिला उद्यान कार्यालय में पहुंचे। वहां उद्यान निरीक्षक जगबीर सिंह, माली सतवीर और सत्यपाल गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने बताया गैरहाजिर अधिकारी और कर्मचारियों के वेतन रोकने की संस्तुति की। जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद के मेरठ मीटिंग में गए होने की बात बताई गई।
बच्चों का वजन कम मिला, लगाई फटकार
बागपत। जिला अस्पताल के एनआरसी में भर्ती कुपोषित बच्चों को पानी मिल कर दूध देने और समय पर खाना उपलब्ध न कराने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को सीडीओ जेपी रस्तौगी ने छापामारी की। उन्होंने एनआरसी स्टाफ को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी यदि भर्ती बच्चों के वजन में बढ़ोतरी नहीं हुई तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
मुख्य विकास अधिकारी जेपी रस्तौगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार मिश्र और जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वार्ष्णेय ने बृहस्पतिवार को अस्पताल के पोषण पुर्नवास केंद्र का निरीक्षण किया। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्हें वहां पर चार बच्चे भर्ती मिले। सीडीओ ने एनआरसी के स्टाफ को फटकार लगाते हुए कहा कि भर्ती बच्चों को समय से और मानक के अनुसार खाना दिया जाए।
ताकि बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो। उन्होंने स्टाफ को चेतावनी दी बच्चों के वजन में बढ़ोतरी नहीं हुई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने कहा एनआरसी में बच्चों को समय से और पूरा खाना न दिए जाने की शिकायत मिलने पर छापामारी की। एनआरसी के स्टाफ को हिदायत दी।
सीडीओ पहुंचे तो बताया दर्द
बागपत। एनआरसी में अमन मिर्धानपुरा मोहल्ला बागपत, जैद डौला, जोजा खेकड़ा और अमित मलकपुर भर्ती हैं। जोजा की मां सन्नो ने बताया एनआरसी के कर्मचारी दूध में पानी की मिलावट करते हैं। इसके बाद भी समय पर पूरा दूध नहीं दिया जाता है। डॉक्टर भी बच्चों को देखने नहीं आते हैं। उसका बच्चा पिछले छह दिन से निमोनिया के कारण भर्ती हैं। अभी तक उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। बच्चे जैद की मां आसमीन ने बताया बच्चे के लिए थोड़ा दूध दिया जाता है। उन्हें भी खाना नहीं दिया जाता है। उनके घर से ही खाना आता है।
13 हजार बच्चे हैं जनपद में कुपोषित
बागपत। जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वार्ष्णेय ने बताया जनपद में 13077 बच्चे कुपोषित और 3900 बच्चे अति कुपोषित हैं। एनआरसी में कम बच्चे भर्ती होने पर नाराजगी जाहिर की।