फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Then jailer and deputy jailer questioned for many hours

तत्कालीन जेलर और डिप्टी जेलर से कई घंटे पूछताछ

Fri, 13 Mar 2020 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Then jailer and deputy jailer questioned for many hours
गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल। - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की जिला कारागार में हत्या के मामले में सीबीआई ने जांच बृहस्पतिवार को भी जारी रही। तत्कालीन जेलर यूपी सिंह, डिप्टी जेलर और खेकड़ा थानाध्यक्ष समेत अन्य लोगों से प्रकरण में पूछताछ की। कई घंटे तक वारदात और कार्रवाई के विषय में जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीबीआई के डिप्टी एसपी अरुण रावत टीम के साथ जिला कारागार पहुंचे और मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के पहलुओं की जांच की। तत्कालीन जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, खेकड़ा थाना प्रभारी शिव प्रकाश और एसएसआई रजनीश से जिला कारागार में वारदात के विषय में जानकारी ली गई। सीबीआई ने मुन्ना बजरंगी को जिला कारागार में लाने, बैरक में शिफ्ट करने, हत्या और हत्या के बाद कार्रवाई के विषय में जानकारी ली। चारों अधिकारियों से करीब चार घंटे तक प्रकरण के विषय में जानकारी ली गई।
विज्ञापन

क्या था मामला
बागपत। बड़ौत से बसपा के पूर्व विधायक रहे लोकेश दीक्षित और उनके भाई नारायण दीक्षित से सितंबर 2018 में मोबाइल के जरिए रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस की जांच में मुन्ना बजरंगी का नाम सामने आया था। इसी मामले में कोर्ट में पेशी के लिए बजरंगी को बागपत लाया गया था। सुनवाई से पहले रात को बजरंगी को बागपत जेल में शिफ्ट किया गया था। बजरंगी को तन्हाई बैरक में रखा गया था। यहां बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। लापरवाही उजागर होने पर तत्कालीन जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, मुख्य बंदी रक्षक अरजिंदर सिंह और माधव कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed