{"_id":"61bcbdda9260087cdb5dd8cf","slug":"theft-revealed-in-laliana-three-thieves-arrested-baghpat-news-mrt5693986125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललियाना में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललियाना में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर ललियाना गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई लाखों की चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरों से नकदी व जेवरात बरामद किए है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि ललियाना गांव में एक सप्ताह पूर्व सोमेंद्र पुत्र रामनिवास के घर से चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए थे। पीड़ित ने चांदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस ने ललियाना गांव के पास युवक सौरभ उर्फ पोलार्ड पुत्र बबलू व सुभम उर्फ गोलू पुत्र पप्पू व अमित उर्फ छोटू पुत्र सुनील निवासी ललियाना को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उसने करीब छह लाख के जेवर और अमित से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
दो चोर गिरफ्तार, एक फरार
चांदीनगर। थाना प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम खट्टा प्रहलादपुर निवासी मोनू उर्फ मंजीत के मकान का ताला तोड़ कर चोर करीब 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गये थे। पुलिस ने शुक्रवार को दीपक और योगेश निवासी खट्टा प्रहलादपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से आठ हजार रुपये बरामद कर जेल भेज दिया है, जबकि तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे है।