{"_id":"653f9bee3379cb746b06a67c","slug":"theft-on-tube-wells-of-25-farmers-including-rld-leader-baghpat-news-c-28-1-bag1001-6708-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रालोद नेता समेत 16 किसानों के नलकूपों पर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रालोद नेता समेत 16 किसानों के नलकूपों पर चोरी
विज्ञापन
-चोरों ने हजूराबाद गढ़ी, कमाला और मवीकलां गांव के जंगल में नलकूपों को बनाया निशाना
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। चोरों ने रविवार रात रालोद नेता समेत 16 किसानों के नलकूपों में तोड़फोड़ कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इससे खेतों की सिंचाई पूरी तरह ठप हो गई। उधर, किसानों ने एक साथ 16 नलकूपों में चोरी की घटना पर रोष जताया। साथ ही पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
हजूराबाद गढ़ी, कमाला और मवीकलां गांव के जंगल में रविवार रात 16 नलकूपों पर हुई चोरी की घटना का सोमवार सुबह पता लगा। रालोद नेता धीरज उज्ज्वल, किरणपाल, यशपाल, बिजेंद्र, राजेंद्र, सतेंद्र, सतबीर, रविंदर, जगबीर, किरणपाल, सुंदरलाल, मिंटू, सुनील कुमार, प्रवीण, सुशील, बॉबी ने बताया कि चोरों ने कई नलकूपों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं चोरों ने नलकूपों के बाहर ही काटे गए तारों को जलाकर काॅपर भी निकाला। वहीं कई नलकूपों में स्टार्टर के पूरे पैनल को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे 16 किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। किसानों ने थाने में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की। थाना प्रभारी सिंघावली अहीर प्रदीप ढोडियाल का कहना है कि नलकूपों पर हुई चोरी की घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-नलकूपों में चोरी से सिंचाई ठप
16 नलकूपों पर चोरी की घटना से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इससे जहां उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं सिंचाई पूरी तरह ठप पड़ी हुई है।