{"_id":"61acf95a92f8ed20eb38b325","slug":"theft-of-six-lakhs-in-the-businessman-s-house-behind-the-kotwali-baghpat-news-mrt5676615198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के पीछे व्यापारी के मकान में छह लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली के पीछे व्यापारी के मकान में छह लाख की चोरी
विज्ञापन
जैन मोहल्ले का मामला, क्षेत्रवासियों में पुलिस कार्यप्रणाली के प्रति रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जैन मोहल्ले में कोतवाली के पीछे ही एक व्यापारी के मकान से चोरों ने 95 हजार रुपये की नकदी सहित करीब छह लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। कोतवाली के पास घटना से लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
जैन मोहल्ला में रहने वाले शंकरलाल शर्मा का जूते-चप्पलों का व्यापार है। शंकरलाल ने बताया कि शनिवार रात को मकान के एक कमरे में उनके पिता कैलाश शर्मा सोए हुए थे। वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ पहली मंजिल पर बने कमरे में सोए हुए थे। मकान में देर रात चोरों ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वह रविवार सुबह सोकर उठे तो कमरे की बाहर से कुंदी लगी हुई थी। उन्होंने दरवाजे की कुंदी को तोड़ दिया तो मकान में नीचे जाकर देखा। सभी सामान बिखरा हुआ पड़ा था और एक कमरे से 95 हजार रुपये नकद, आभूषण व अन्य सामान गायब मिला। करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस बारे में पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।