फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Theft locks, breaking millions of

ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 20 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 20 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Theft locks, breaking millions of
आतिशय मोहल्ले में चोरी के बाद बिखरे सामान को दिखाती युवती। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में शुक्रवार की रात बड़का रोड से सटी अतिशय कालोनी में अज्ञात चोर दो मकानों के ताले तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के जेवरात व कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


सामान की कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये बताई गई है।  बदमाशों ने इस कालोनी में नफीस पुत्र अयूब के घर को निशाना बनाया। अयूब शुक्रवार को परिवार सहित मकान के ताले लगाकर शादी में गए थे। जब शनिवार की सुबह आए तो उनके घर के ताले टूटे पड़े थे। बताया कि चोर यहां से 32 हजार की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े, बर्तन चोरी कर ले गए। चोरी की गई सामान की कीमत 1.5 लाख रुपये बताई गई है। इसके बाद बदमाशों ने इसी मकान के सामने फारूख पुत्र जिले के मकान को निशाना बनाया।

विज्ञापन

 

यहां भी चोरों ने मकान के ताले तोडे़। बदमाश यहां से 60 हजार की नगदी, दो सोने की अंगूठी, गले की सोने की चेन, चांदी के जेवरात, एलसीडी, कीमती वस्त्र चोरी कर ले गये। चोरी की गई सामान की कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छपरौली में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छपरौली। कसबे के एक मकान में चोरों ने दीवार फांदकर घर में  घुसकर कीमती समान व नगदी सहित लाखों की चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित की ओर से थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। कसबा निवासी अशोक पुत्र महेंद्र किसी काम के लिए परिवार सहित बाहर गया हुआ था। शुक्रवार की रात चोर दीवार फांदकर उसके घर में घुसे और माल लेकर फरार हो गए। पड़ोसियों को जब इसका पता चला तो उन्होंने फोन से अशोक को सूचना दी।

वह जब घर पर आया तो उसने घर के अंदर जाकर देखा तो घर पर रखे सोने व चांदी  के आभूषण, गैस सिलेंडर, कीमती सामान के साथ साथ 15 हजार की नगदी चुरा ले गए थे। चोरी गए सामान की कीमत दो लाख के करीब बताई जा रही है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि चोरी की घटना पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed