फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Theft in three houses in Barwala

रिटायर्ड फौजी समेत तीन लोगों में लाखों की चोरी

Sun, 30 Jan 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Theft in three houses in Barwala
बड़ौत। बरवाला गांव में शनिवार रात चोरों ने सेवानिवृत्त सैनिक समेत तीन लोगों के घरों में चोरी की। चोर 25 हजार रुपये समेत लाखों के जेवरात समेट कर ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सैनिक अरविंद ने बताया कि चोर सेफ और संदूक का ताला खोलकर सोने की चेन, सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब और 10 हजार रुपये चुरा ले गए। इसके बाद चोर उसके ताऊ रणवीर सिंह के घर में घुस गए। वहां से सेफ व संदूक से सोने की चेन, सोने की झुमकी, सोने के दो कुंडल, दो जोड़ी पाजेब और 15 हजार रुपये चुरा ले गए। इसके बाद चोर पड़ोसी रजनीश के मकान में दीवार फांदकर घुसे। उन्होंने सोने की अंगूठी व पाजेब चोरी कर ली। इसके बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह में हुई। पीड़ितों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed