फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Theft by breaking the lock of the house of a widow admitted in hospital

Baghpat News: अस्पताल में भर्ती विधवा महिला के मकान का ताला तोड़कर चोरी

Fri, 18 Apr 2025 06:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 18 Apr 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of the house of a widow admitted in hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार कराने गई विधवा कुसुमलता के घर का ताला तोड़कर दो लाख रुपये की नकदी और सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

बालैनी की रहने वाली पूजा यादव ने बताया कि उसकी शादी होने के बाद उसकी विधवा मां कुसुमलता घर में अकेली रहती है। कुछ दिन पहले उसकी मां बीमार हो गई, जिनका गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है। इस दौरान परिवार के लोगों ने मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया और घर में रखे दो लाख रुपये, सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता के चाचा कृष्णपाल, मौसी शशी, मौसा लतेश और मामा जोगेंद्र के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed