फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Theft by breaking the lock of Panchayat house

पंचायतघर में चोरों ने लगायी सेंध, लाखों का सामान चोरी

Thu, 29 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of Panchayat house
बड़ौत। लोयन गांव में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने पंचायत घर का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार को सचिव गांव पहुंचे, तो सामान बिखरा पड़ा मिला। उन्होंने इस संबंध मेें कोतवाली पर तहरीर दी है। पंचायत घर में गत रात्रि चोर ताला तोड़कर घुस गए और वहां पर रखे सामान को चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार को ग्राम सचिव रोहित खोखर विभागीय काम से पंचायत घर पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा था और भीतर सामान खुर्द बुर्द था। इस संबंध में सचिव ने कोतवाली पर तहरीर दी। सचिव रोहित खोखर ने बताया कि चोर पंचायत घर से इंर्वटर, बिजली फिटिंग का सामान, फर्नीचर, ग्राम पंचायत का सरकारी रिकार्ड, एक छत का पंखा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed