फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The young man died of dengue fever

डेंगू बुखार से युवक की मौत

Sat, 26 Nov 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत Updated Sat, 26 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
चांदीनगर में जिले में चिकनगुनिया के बाद अब डेंगू के लक्षण वाला बुखार लोगों को मौत बांट रहा है। सिंगोली तगा में डेंगू से 32 वर्षीय युवक दीन मोहम्मद उर्फ दीनू की मौत हो गई। रटौल क्षेत्र में चिकनगुनिया के साथ-साथ डेंगू बुखार भी बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात दीन मोहमद उर्फ दीनू (32) पुत्र सत्तार निवासी सिंगोली तगा की डेंगू से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पहले तो दिन मोहम्मद का उपचार खेकड़ा कराया, उसके बाद मुरादनगर और बाद में नोएडा के प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया था। डॉक्टरों ने उसे डेंगू की पुष्टी की थी। बुखार से वह 15 दिनों से पीड़ित चल रहा था। रात में युवक की मौत हो गई। डेंगू की पुष्टी होने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से गांव में हेल्थ कैंप लगाने की मांग की है। सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि गांव में हेल्थ कैंप लगवाकर ब्लड की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed