फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The world will hear the story of the struggle of daughters

दुनिया सुनेगी बेटियों के संघर्ष की कहानी

Mon, 01 Mar 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The world will hear the story of the struggle of daughters
बेमिसाल बागपत, अद्वितीय नारी अभियान के लिए सात मार्च तक मांगी प्रविष्टि
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले की 51 का किया जाएगा चयन
नौ बेटियों को बनाया जाएगा ब्रांड एंबेसेडर
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि जिले की संघर्षशील महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियां दुनिया के सामने लाई जाएंगी। ये बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी अभियान अंतर्गत सात मार्च तक भेजी जा सकती हैं। पहले 51 कहानियों का चयन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को लोकमंच पर चयनित महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने बताया कि महिलाओं के संघर्ष की कहानी प्रथम चरण में सात मार्च तक अभियान के लिए बनाए फेसबुक पेज, ट्वीटर हैंडल अथवा ईमेल पर प्रेषित की जा सकती हैं। विकास भवन के प्रथम तल पर कमरा संख्या दस में डाक से भेज सकती हैं। सर्वश्रेष्ठ 51 कहानियां स्मारिका में प्रकाशित की जाएंगी। इनमें से नौ सर्वश्रेष्ठ संघर्षशील किरदार चुने जाएंगे। जिन्हें प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। प्रचार सामग्री में इनके फोटो प्रकाशित कराए जाएंगे। जिले से बाहर रह रही महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। यहां एडीएम अमित सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी और डीडीओ हुबलाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कमेटी गठित की
जिलाधिकारी ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ संघर्षशील किरदार चुनने के लिए परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर के नेतृत्व में टास्क फोर्स गठित की गई है। सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तुलिका शर्मा सचिव होंगी। दिव्यांगजन अधिकारी स्वीटी चौधरी, बीडीओ बागपत स्मृति अवस्थी, बीडीओ पिलाना सोनिका, संरक्षण अधिकारी दीपांजलि, एसपीसी पीजी कॉलेज की शिक्षिका डॉ. विद्योत्तमा, जीआईसी बागपत की प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति शर्मा व बीएसए कार्यालय की जिला समन्वयक संगीता शर्मा सदस्य होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अभियान का उद्देश्य
- जिले में लिंगानुपात की स्थिति में सुधार करना।
- महिलाओं/बेटियों के संघर्ष से दुनिया को परिचित कराना।
इनसेट
इस तरह भेजें प्रविष्टि
महिलाओं की कहानियां फेसबुक, ट्वीटर पर पोस्ट कर सकते हैं। वीडियो या ऑडियो के माध्यम से भी भेज सकते हैं। इसके लिए महिलाओं की अनुमति अनिवार्य होगी। सूचना विभाग के फेसबुक पेज को लाइक और टैग करना तथा ट्वीटर पर बेमिसाल बागपत को फॉलो और टैग करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed