फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The woman was beaten up for dowry and taken out of the house

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला

Sun, 02 Feb 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
The woman was beaten up for dowry and taken out of the house
दहेज के लिए महिला को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

बड़ौत। खेड़ा-हटाना की एक महिला को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नही होने पर मारपीट कर घर से भगा दिया। किसी तरह महिला अपने पिता के यहां पहुंची। उसे लेकर उसके परिजन कोतवाली पहुंचे और इस संबंध में तहरीर दी है।

महिला के पिता मुकेश पुत्र रामधन निवासी खेड़ा हटाना ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी प्रियंका की शादी चार वर्ष पूर्व हरियाणा के सोनीपत के फूल पुत्र राजेंद्र के साथ हुई थी। शादी होने के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी पर दहेज के लिए परेशान करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते थे। एक फरवरी को प्रियंका के ससुर, सास, पति, देवर, जेठ आदि ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसकी सूचना जब प्रियंका के पिता व अन्य परिजनों को लगी तो वे वहां पहुंचे और किसी तरह प्रियंका को अपने गांव लेकर आए। रविवार को उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed