फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The winning players were honored in DJ College

Baghpat News: विजेता खिलाड़ियों को डीजे कॉलेज में किया गया सम्मानित

Mon, 08 Jan 2024 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
The winning players were honored in DJ College
फोटो संख्या 2
विज्ञापन

बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में सोमवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें गाजियाबाद में संपन्न हुई चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन, पावरलिफ्टिंग महिला व पुरुष प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ़ वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता हाल ही में एमएम एच कॉलेज गाजियाबाद में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में काॅलेज की भारोत्तोलन महिला टीम ने विजेता, पावरलिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब जीता। वेटलिफ्टिंग महिला वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में आरती कुशवाहा ने स्वर्ण पदक, 49 किलोग्राम भार वर्ग में कामिनी ने रजत पदक, 55 किलोग्राम भार वर्ग में पायल ने स्वर्ण पदक, मोनू ने कांस्य पदक जीता। पावरलिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता में आरती कुशवाहा ने 47 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सोनम ने रजत पदक, 52 किलोग्राम भार वर्ग में कामिनी ने रजत पदक, 57 किलोग्राम भार वर्ग में पायल ने रजत पदक, 76 किलोग्राम भार वर्ग में विजेता ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 81 किलोग्राम भार वर्ग में अजीत सिंह ने द्वितीय स्थान, 89 किलोग्राम भारत वर्ग में उज्ज्वल ने कांस्य पदक, 96 किलोग्राम भारत वर्ग में सालिम ने रजत पदक प्राप्त किया। पावरलिफ्टिंग पुरुष प्रतियोगिता में 66 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित कुमार ने कांस्य पदक, बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम भार में अंकित कुमार ने स्वर्ण पदक, 90 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। स्वागत करने वालों में शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ़ दीपक चंद्र मौर्य, डॉ़ केजी. पांडे, कीड़ा परिषद के सदस्य डॉ़ संदीप, डॉ़ केएस सिंह, डॉ़ विजयपाल, डॉ़ नीरज, डॉ़ अंशु अग्रवाल, डॉ़ प्रज्ञान चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed