फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The way open, problems still

रास्ते खुले, दिक्कतें अभी भी

Tue, 23 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 23 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The way open, problems still
बागपत के हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन में बंद हुआ सोनीपत मार्ग पांच दिन बाद मंगलवार को खुल गया। हरियाणा की ओर से लोग आ तो भारी संख्या में रहे हैं, लेकिन जाने वाले वाहनों की संख्या काफी कम है। निवाड़ा पुल पर पुलिस ने आने वाले वाहनों पर निगरानी रखी।
विज्ञापन


पांच दिन से चल रहे हरियाणा में मंगलवार को शांति रही। इससे पुलिस ने हरियाणा की ओर जाने वाले मार्ग को खोल दिया। मार्ग खुलते ही हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। हरियाणा के बवाल में पांच दिन से फंसे लोग मंगलवार को बागपत एवं यूपी के अन्य क्षेत्रों में पहुंचे।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों की संख्या अत्यधिक रही, जबकि बवाल के डर से यूपी की ओर से जाने वाले वाहनों की संख्या काफी कम रही। लेकिन रास्ता खुल जाने से लोगों ने राहत महसूस की। हाईवे पर पांच दिन से खड़े ट्रकों में काफी सामान खराब हो गया। एक ट्रक में तो पौधे रखे हुए थे, जो सूख गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र का कहना है कि फिलहाल हरियाणा में शांति बताई जा रही है। जिस कारण हरियाणा का रास्ता खोल दिया गया है। फिर भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि भी तक कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

जाट आरक्षण की लड़ाई जारी रखने का ऐलान

बड़ौत। लुहारी गांव में जाट आरक्षण को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों और युवाओं के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गई। सरकार से उन्हें उचित मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने की मांग की गई।

हरियाणा के जाटों को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया गया। वहीं साथ ही जाट आरक्षण की लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया गया। भाकियू नेता हरेंद्र दांगी, मुंशीराम, मुकेश, डॉ. श्यामपाल, कर्णपाल, जोधा, चौधरी जोगेंद्र सिंह, राजेंद्र, राजपाल, अशोक, पालू, बारू, जयपाल, बबलू, ओमपाल, सुरेंद्र, मनोज, देशपाल, अनुज चौधरी युवा दल, नीटू आदि मौजूद रहें।


जाट समाज के लोगों को श्रद्घांजलि दी
खेकड़ा। मोहल्ला औरंगाबाद में जाट समाज के लोगों बैठक हुई। इसमें सभी ने आरक्षण आंदोलन के दौरान गोली लगने से मरे जाट समाज के लोगों को श्रद्घांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों की शहादत व्यर्थ नही जाने दी जाएगी। सभी ने मोमबत्ती जला कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
इस दौरान हरिराम सिंह, चमन सिंह, चौधरी ब्रहमपाल सिंह, चौधरी सुदेशपाल सिंह, सोहन पाल धामा, अनुज धामा, सहेंद्र सिंह, मास्टर राजेंद्र सिंह, रोबिन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed