{"_id":"9519ad54ce138553f0b7e8770ac8cbb5","slug":"the-walkout-by-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में एआटीओ कार्यालय में कर्मचारी पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को लाइसेंस को लेकर कार्यालय में तैनात कर्मचारी मनोज कुमार और एजेंट राजा जैन के बीच विवाद हो गया था। इस पर राजा जैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर्मचारी पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। कार्यालय में भी तोड़फोड़ कर दी थी। इस मामले में एआरटीओ शांतिभूषण पांडे ने राजा जैन एवं उसके तीन साथियों के खिलाफ बागपत कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी।
बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिकारी एवं कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी। उनका कहना है कि जब तक कर्मचारी पर हमला करने तथा कार्यालय में तोड़फोड़ करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होगी कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।एआरटीओ प्रशासन शांतिभूषण पांडे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक कार्यालय के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस बारे में जिले के उच्चाधिकारियों एवं विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
एजेंट के परिवार पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई
बागपत। एआरटीओ दफ्तर पर हुए बवाल और पुलिस टीम पर हुए हमले को पुलिस अफसर गंभीरता से ले रहे हैं। पुलिस ने दोनों घटनाओं के आरोपियों पर गैंगस्टर और गुुंडाएक्ट की कार्रवाई शुरू कर दी है। इनमें राजा जैन का परिवार शामिल है। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि एआरटीओ दफ्तर में बवाल करने के आरोपी राजा जैन, भारती जैन, ज्ञानचंद, सन्नी के अलावा पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी तीन सगे भाई मनोज, अमित, दीपक के अलावा नरेश, मुनेश और रवि के खिलाफ गैंगस्टर और गुंडाएक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
बाप-बेटों समेत चार पर एफआईआर
बागपत। एआरटीओ दफ्तर में लाइसेंस बनवाने को लेकर मंगलवार को हुए बवाल में आरोपी एजेंट और उसके पिता समेत चार के खिलाफ कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट एआरटीओ ने दर्ज कराई है। पुलिस अभी तक एक आरोपी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एआरटीओ दफ्तर में मंगलवार दोपहर तोड़फोड़ और कर्मचारी मनोज कौशिक के साथ मारपीट की गई थी। कार्यालय के कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि एजेंट राजा जैन ने कार्यालय में पहुंचकर उन पर अवैध तरीके से लाइसेंस बनवाने का दबाव बनाया था।
मना करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर्मचारी मनोज कौशिक पर जानलेवा हमला कर दिया और कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। इसमें मनोज गंभीर रुप से घायल हो गया था। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। आरटीओ शांतिभूषण पांडेय ने राजा जैन, उसके भाई भारती जैन, पिता ज्ञानचंद जैन और बड़ौत निवासी सन्नी पर कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर सोने की चैन लूटने, कार्यालय में तोड़फोड़ कर दस्तावेज ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।