फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The truck dragged the car for about 15 meters

Baghpat News: टक्कर के बाद 15 मीटर तक कार को घसीटकर ले गया ट्रक

Mon, 02 Jan 2023 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
The truck dragged the car for about 15 meters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर कार से टक्कर होने के बाद गन्ने से लदा ट्रक कार को करीब 15 मीटर तक घसीटकर ले गया। जिससे नेशनल हाईवे पर चीख पुकार मच गई। लोगों के शोर मचाने के बाद चालक ने ट्रक रोककर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।
मवीखुर्द गांव निवासी नितिन सोमवार शाम करीब पांच बजे सराय मोड़ से मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर पहुंचा। इसी दौरान बागपत की ओर से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक के साथ उसकी टक्कर हो गई। जिसमें ट्रक के आगे कार फंस गई। ट्रक उसे करीब 15 मीटर दूर तक खींचकर ले गया। हादसा देखते ही लोग दौड़ पड़े और शोर मचा दिया। इसके बाद चालक ने किसी तरह ट्रक रोका और भागने का प्रयास किया। उसे पुलिस ने पकड़ लिया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार सवार नितिन मामूली रूप से घायल हुआ। इसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। इस मामले में सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि चालक को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पेड़ से टकराया पत्थर से लदा ट्रक
दोघट। टीकरी मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के प्रयास में पत्थर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। ट्रक की टक्कर लगते ही पेड़ टूटकर गिर गया। चालक रणजीत ने बताया कि वह राजस्थान से पत्थर लादकर हरिद्वार ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed