फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The train returned to the track after 11 months, the passengers were in full bloom

11 माह बाद पटरी पर लौटी ट्रेन, यात्रियों के खिल गए चेहरे

Mon, 22 Feb 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
The train returned to the track after 11 months, the passengers were in full bloom
बड़ौत/ अग्रवाल मंडी टटीरी। कोरोना के चलते दिल्ली-सहारनपुर रेललाइन पर बंद ट्रेनों का सोमवार से संचालन शुरू किया। पैसेंजर ट्रेन पहुंची तो यात्रियों के चेहरे खिल गए। सुबह ट्रेन दिल्ली से सहारनपुर और शाम को सहारनपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई। पहले दिन यात्रियों की संख्या कम जरूर रही, लेकिन यात्रियों ने उत्साह दिखाया।
विज्ञापन

पिछले साल 24 मार्च को कोरोना के चलते दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद किया। इसके बाद दो अक्तूबर को कोरोना का प्रभाव कम होते ही इस रूट पर रेलवे कर्मचारियों के लिए स्पेशल ट्रेन नंबर 093609 उदयपुर-हरिद्वार और दूसरी ट्रेन नंबर 09610 हरिद्वार से उदयपुर के लिए शुरू कर दी, लेकिन यात्रियों के लिए ट्रेनों का संचालन बंद था। सोमवार को आखिरकार ग्यारह महीने बाद फिर से इस रूट पर अप डाउन ट्रेन नंबर 04401 और 04402 का संचालन शुरू किया। ट्रेन दिल्ली से चलकर जिले में खेकड़ा, बागपत रोड, बड़ौत और कासिमपुर खेड़ी होते सहारनपुर गई, शाम के समय यही ट्रेन वापस लौटी। बड़ौत स्टेशन मास्टर ओमवीर ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब नौ बजकर 27 मिनट पर ट्रेन दिल्ली से सहारनपुर के लिए रवाना हुई। वहीं शाम को चार बजकर सात मिनट पर सहारनपुर से दिल्ली की ओर ट्रेन स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

पहले दिन की कमाई मात्र 1200 रुपये
बड़ौत। रेलवे स्टेशन पर तैनात बुकिंग पर्यवेक्षक कामेश्वर तोमर ने बताया कि दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 04401 में सुबह कुल छह टिकटों की ब्रिकी हुई और शाम को सहारनपुर से दिल्ली जाने के लिए कुल 26 टिकटों की ब्रिकी हुई। पूरे दिन की कमाई मात्र 1200 रुपये रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले यात्री
बड़ौत। महिला यात्री अंशु और बबीता शामली से ट्रेन में सवार होकर बड़ौत रेलवे स्टेशन पर उतरी। दोनों काफी खुश थी। उन्होंने बताया कि कोविड के नियमों का पालन कर ट्रेन में सफर किया और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखा।
बड़ौत। सुन्हैडा से नगर में कोचिंग करने आए छात्र सौरभ ने बताया कि नगर में कोचिंग के लिए आया है। ट्रेनों का नियमित संचालन होना चाहिए, इससे छात्रों को भी लाभ होगा।
बड़ौत। बड़ौत से दिल्ली ट्रेन में रवाना होने वाले यात्रियों में ओमपाल व नरेश ने बताया कि लगभग एक साल बाद ट्रेन में सफर कर रहे है। कोरोना को देखकर बचाव का भी ध्यान है। इसलिए अपने साथ मास्क व सैनेटाइज ले रखा है, ताकि समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज कर सके।
बागपत रोड स्टेशन पहुंची ट्रेन, यात्री मिले छह
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर 11 माह बाद सोमवार से एक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो गया। सोमवार को सुबह नौ बजकर तीन मिनट पर दिल्ली से स्थानीय स्टेशन पर ट्रेन पहुंची और एक मिनट के ठहराव के बाद सहारनपुर के लिए रवाना हो गई। शाम साढ़े चार बजे ट्रेन बागपत रोड रेलवे स्टेशन आएगी। ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को राहत महसूस हुई। हालांकि सोमवार को ट्रेन में यात्रियों की संख्या ना के बराबर रही। स्थानीय स्टेशन से केवल छह टिकट की ही बिक्री हुई।
टिकट बुकिंग क्लर्क मोहम्मद हाशिब खान ने बताया कि सोमवार को छह टिकटों की बिक्री हुई है। एक टिकट सहारनपुर का, एक-एक कांधला व शामली और बड़ौत तीन टिकट की बिक्री हुई। सबसे पहले बागपत के राजेंद्र कुमार ने सहारनपुर का टिकट खरीदा। मोहम्मद हाशिब खान ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में एक्सप्रेस ट्रेन का किराया वसूला जाता है।

ट्रेनों के संचालन से होगा लाभ
अग्रवाल मंडी टटीरी। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पंडित राधे कृष्ण शर्मा ने कहा कि ट्रेनों के संचालन से लाभ होगा। उन्होंने रेलवे से क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए सुबह के समय दिल्ली की ओर व शाम के समय दिल्ली से सहारनपुर की ओर ट्रेन का संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed