{"_id":"68dadebe9749e7d0b309da23","slug":"the-thieves-broke-the-locks-of-the-room-and-took-away-rs-165-lakh-and-jewellery-baghpat-news-c-28-1-bag1001-139351-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: निकाह से पहले युवती से छेड़छाड़ को लेकर ग्रामीण और बराती भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: निकाह से पहले युवती से छेड़छाड़ को लेकर ग्रामीण और बराती भिड़े
Tue, 30 Sep 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव में निकाह से पहले युवती से छेड़छाड़ को लेकर ग्रामीण और बराती आपस में भिड़ गए। इसमें दो महिलाएं, तीन बरातियों समेत छह घायल हो गए, जिनका चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी।
क्षेत्र के एक गांव में रविवार को मेरठ जिले के एक गांव से बरात आई थी। जहां दावत होने के बाद निकाह की तैयारी चल रही थी। बताया कि तभी एक बराती ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करने पर युवती के परिजन वहां आ गए और उनके बीच मारपीट होने लगी। इसके बाद बरातियों और ग्रामीणों में काफी देर तक मारपीट हुई। इससे कुछ बराती अपनी गाड़ियां लेकर वहां से भाग गए। पुलिस ने वहां पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद निकाह की रस्म कराई गई। इस मामले में जांच अधिकारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि युवती पक्ष ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।