फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The thief pushed the woman while running, dies

घर में चोरी करने घुसे युवक ने भागते हुए धक्का देकर महिला को गिराया, मौत

Mon, 11 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The thief pushed the woman while running, dies
अमीनगर सराय (बागपत)। डौला गांव स्थित एक मकान में रविवार रात युवक चोरी करने के इरादे से घुस गया। वहां बुजुर्ग महिला के जागने पर वह भागने लगा। इस दौरान उसने महिला को धक्का देकर गिरा गया। परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरोपी भी छत से कूदने पर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

डौला निवासी महबूब ने बताया कि रविवार रात करीब डेढ़ बजे गांव निवासी कुलदीप चोरी करने के इरादे से उसके घर में घुस गया। इसी दौरान उसकी मां बानो (70) की नींद खुल गई। बानो के शोर मचाने पर कुलदीप वहां से भागने लगा तो बानो सामने आ गई। उसने बानो को धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गई। उसको परिजन अस्पताल में लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी कुलदीप भी छत से नीचे कूद गया। जिससे वह घायल हो गया। परिजन शहजाद, महताब व आदिल ने कुलदीप को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ पुलिस ने महबूब की शिकायत पर गैर इरातदन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि आरोपी कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed