{"_id":"62546ec84babec27a7029894","slug":"the-thief-pushed-the-woman-while-running-dies-baghpat-news-mrt5840758108","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चोरी करने घुसे युवक ने भागते हुए धक्का देकर महिला को गिराया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में चोरी करने घुसे युवक ने भागते हुए धक्का देकर महिला को गिराया, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। डौला गांव स्थित एक मकान में रविवार रात युवक चोरी करने के इरादे से घुस गया। वहां बुजुर्ग महिला के जागने पर वह भागने लगा। इस दौरान उसने महिला को धक्का देकर गिरा गया। परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरोपी भी छत से कूदने पर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
डौला निवासी महबूब ने बताया कि रविवार रात करीब डेढ़ बजे गांव निवासी कुलदीप चोरी करने के इरादे से उसके घर में घुस गया। इसी दौरान उसकी मां बानो (70) की नींद खुल गई। बानो के शोर मचाने पर कुलदीप वहां से भागने लगा तो बानो सामने आ गई। उसने बानो को धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गई। उसको परिजन अस्पताल में लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, आरोपी कुलदीप भी छत से नीचे कूद गया। जिससे वह घायल हो गया। परिजन शहजाद, महताब व आदिल ने कुलदीप को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ पुलिस ने महबूब की शिकायत पर गैर इरातदन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि आरोपी कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।