फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The team that went to check the power line was beaten up

विद्युत लाइन की जांच करने गए जेई व कर्मियों को पीटा, मोबाइल छीना

Thu, 07 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The team that went to check the power line was beaten up
बागपत के सराय मोहल्ले में मारपीट के दौरान फटे हुए कपड़े दिखाते जेई गणेश प्रसाद - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नगर में शौकत मार्केट के पास सराय मोहल्ले में बुधवार शाम विद्युत लाइन की जांच कर रही टीम की पिटाई कर दी गई। जेई के कपड़े फाडक़र मोबाइल भी छीन लिया। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। जेई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

जेई गणेश प्रसाद ने बताया कि अन्य कर्मियों भवीचंद, सुनील, भरत कुमार, पिंटू, बिट्टू, बिजेंद्र, मधुसूदन, अभिषेक को साथ लेकर शौकत मार्केट के पास सराय मोहल्ले में विद्युत लाइन की जांच कर रहे थे। उनके अनुसार एक मकान के पास लगे खंभे पर सीढ़ी लगाकर लाइनमैन को चढ़ाया। वहां मौजूद परवेज पुत्र शहीद व उसके अन्य चार-पांच साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। जेई का मोबाइल छीनने के साथ ही कपड़े फाड़ दिए गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी भाग गए। जेई गणेश प्रसाद ने कोतवाली पहुंचकर परवेज व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि जेई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed