फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The team of State Construction Corporation did the survey, work will start soon

Baghpat News: राजकीय निर्माण निगम की टीम ने किया सर्वे, जल्द शुरू होगा कार्य

Mon, 28 Jul 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The team of State Construction Corporation did the survey, work will start soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर बनने वाले कॉरिडोर को लेकर राजकीय निर्माण निगम की टीम ने रविवार को मंदिर समिति के साथ बैठक की। टीम ने मंदिर का सर्वे किया। बैठक में निर्माण निगम की टीम ने कॉरिडॉर के नक्शे के माध्यम से समिति के लोगों को बिंदुवार कार्यों के बारे में समझाया और उनके सुझाव लिए।
ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर का काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर जीर्णोद्धार होना है। पर्यटन विभाग ने इसका जिम्मा राजकीय निर्माण निगम को दिया है। 48 करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर का निर्माण होना है और इसके लिए 24 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। रविवार दोपहर राजकीय निर्माण निगम की टीम अधिशासी अभियंता प्रत्यूष सिंह और अवर अभियंता योगेंद्र सिंह के नेतृत्व मे पुरा मंदिर में पहुंची। वहां मंदिर समिति के लोगों के साथ बैठक की। वहां निर्माण निगम की टीम ने नक्शे के माध्यम से मंदिर पर होने वाले निर्माण के बारे मे समिति को बताया।
विज्ञापन

समिति के सदस्य राजकीय निर्माण निगम की सभी बातों पर सहमत दिखे। वहां निर्णय हुआ कि सावन खत्म होने के बाद मंदिर पर कॉरिडोर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस दौरान समिति अध्यक्ष सुनील रोहटा, संजीव शर्मा, धर्मवीर मलिक, ब्रह्मपाल प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, टीपी शर्मा, शोबीर मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed