{"_id":"659b08c66ce32949d30dd90a","slug":"the-sun-blinked-people-shivered-in-the-cold-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-8800-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सूरज की आंख मिचौली, ठंड में ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सूरज की आंख मिचौली, ठंड में ठिठुरे लोग
विज्ञापन
बागपत। सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। सूरज भी आंख मिचौली के बीच ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं। सूरज चंद मिनट के लिए निकलने के बाद छिप जा रहा है और लोग सिहर उठते हैं। लोग रात में ही नहीं दिन में भी अलाव तापते दिखाई दिए। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।
रविवार की छुट्टी होने के कारण देर तक घरों में दुबके रहे। सुबह के समय शीतलहर का असर रहा। दोपहर में चंद मिनट के लिए हल्की धूप खिली तो उससे भी राहत नहीं मिल सकी। दोपहर बाद सूरज बादलों में छिप गया और सर्दी बढ़ने पर लोग फिर से घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए। ठंड का असर बाजारों में भी देखने को मिला। सुबह और शाम को बाजारों में लोगों की चहल-पहल कम रही। लोग रात में ही नहीं दिन में भी अलाव तापते दिखाई दिए।
उधर चिकित्सक लोगों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने सर्दी में बीमारी से बचाव के लिए विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।