{"_id":"62069a487a08f66d8a27dd1f","slug":"the-sound-of-an-ambulance-baghpat-news-mrt5765805161","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांकरौंद की शबाना ने अस्पताल ले जाते समय हुआ प्रसव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एंबुलेंस में शुक्रवार को एक बार फिर किलकारी से गूंज उठी। खेकड़ा ब्लॉक के ग्राम साकरौंद निवासी शबाना को अस्पताल ले जाते समय प्रसव पीड़ा हुई। ईएमटी ने सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव कराया।
एंबुलेंस के ईएमटी नकुल शर्मा और चालक अंग्रेज यादव ने बताया कि शुक्रवार को साकरौंद निवासी शबाना पत्नी नूर मोहम्मद को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने एंबुलेंस को कॉल की थी। एंबुलेंस महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर जा रही थी कि रास्ते में ही प्रसव पीड़ा हुई। कर्मी ने सिसाना के समीप एंबुलेंस सड़क किनारे लगाकर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। परिजनों ने सुरक्षित प्रसव कराने के लिए सरकारी एंबुलेंस सेवा और एंबुलेंस कर्मचारियों की सराहना की।
वहीं, एंबुलेंस के जिला प्रभारी राजन कुमार, कार्यक्रम प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि बागपत में 102 एंबुलेंस में अब तक 25 बच्चों का जन्म हो चुका है। 74 प्रसव के मामले में एंबुलेंस कर्मियों ने घर में डिलीवरी कराने में सहायता की है।